फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People going to Faridabad-Delhi had to face problems due to security of Prime Minister's rally.

Palwal News: प्रधानमंत्री रैली की सुरक्षा के चलते फरीदाबाद-दिल्ली जाने वाले लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

Tue, 01 Oct 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 01 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
People going to Faridabad-Delhi had to face problems due to security of Prime Minister's rally.
- जगह-जगह लगाए गए पुलिस नाके, चौराहों पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन

- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को पलवल जनसभा में आने के लिए नहीं मिली हेलीकाॅप्टर की अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को गदपुरी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के चलते पलवल से कैली तक बंद किए गए दिल्ली-आगरा सड़क मार्ग के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। वाहनों को प्रशासन द्वारा पलवल स्थित अटोहां मोड़ के पास रोककर केएमपी और केजीपी से फरीदाबाद व दिल्ली के लिए रवाना किया गया। प्रधानमंत्री की रैली के चलते दिल्ली-आगरा राजमार्ग को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक बंद किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा के चलते ऐसा निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री की रैली के चलते पलवल को रेडजोन घोषित किया गया था तथा जिले की सीमा से किसी भी हवाई वाहन और ड्रोन की उड़ान पर पूरी तरह से प्रतिबंध रखा गया। इस कारण हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री को भी पलवल जनसभा करने केएमपी के रास्ते गाड़ी से आना पड़ा प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री की रैली के चलते सड़क मार्ग में किए गए बदलाव का असर सर्वाधिक नौकरीपेशा लोगों पर हुआ। फरीदाबाद-दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को नौकरी तथा अपने कार्यों पर जाने के लिए पलवल से वापिस केएमपी और केजीपी पर जाना पड़ा तथा वहां से फरीदाबाद और दिल्ली के लिए जाना पड़ा। इससे उन्हें करीब पांच किलोमीटर का चक्कर अधिक काटना पड़ा। साथ ही केएमपी और केजीपी से होते हुए फरीदाबाद-दिल्ली जाने वालों को टोल भी देना पड़ा। जिससे उनकी जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ा साथ ही कई किलोमीटर का फेर घूमकर अपने गंतव्य पर जाना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने रात को ही लगा दिए नाके
जिला पुलिस द्वारा रैली के चलते देर रात को ही अटोहां मोड़ के पास केएमपी से पहले ही पुलिस नाके लगा दिए, ताकि होडल, मथुरा और आगरा की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को केएमपी और केजीपी से भेजा जा सके। इसके अलावा पलवल में आलापुर के पास पुलिस नाका लगाकर पलवल शहर से फरीदाबाद और दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को रोकना शुरू कर दिया तथा वापिस केएमपी और केजीपी के लिए रवाना करना शुरू कर दिया। इस कारण काफी लोग अपनी नौकरी पर देरी से भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा, ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न रहे। इस कारण पुलिस द्वारा दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर जहां सभी चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात किए। वहीं, उत्तर प्रदेश, मेवात से आने वाले रास्तों पर मुख्य सीमाओं पर पुलिस नाके लगा दिए। पुलिस नाकों पर पलवल की तरफ आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को भी केजीपी और केएमपी के रास्ते से गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली के लिए रवाना किया।
भूपेंद्र हुड्डा को पलवल आने के लिए नहीं मिली हेलीकाप्टर की अनुमति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न रहे, उसके लिए प्रशासन द्वारा मानव रहित हवाई वाहन तथा ड्रोन की उड़ान पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिस कारण हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को पलवल आने के लिए हेलीकाप्टर की अनुमति नहीं मिली। भूपेंद्र हुड्डा को मंगलवार को पलवल कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल के समर्थन में रैली करने के लिए बैसलात के गांव बडौली आना था। हेलीकाप्टर की अनुमति न मिलने के कारण भूपेंद्र हुड्डा को केएमपी के रास्ते पलवल होते हुए बडौली जाना पड़ा।


वर्जनगदपुरी टोल प्लाजा के पास आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे जिला में मानव रहित हवाई वाहन (ड्रोन आदि) के उड़ान पर प्रतिबंध लगाया गया था। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्होंने मानव रहित हवाई वाहन ( ड्रोन आदि) की उड़ान को प्रतिबंधित किया तथा साथ ही ड्रोन नियम, 2021 के तहत पूरे पलवल जिले को रेड जोन घोषित किया गया था।
- डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ, जिलाधीश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed