{"_id":"647e1a3b4425fb558b03bb79","slug":"people-forced-to-walk-on-bumpy-road-palwal-news-c-24-1-snoi1004-421-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर सैर करने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर सैर करने को मजबूर लोग
विज्ञापन
05पीएएलपी4- नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम के बाहरी सड़क की जर्जर हालत।
05पीएएलपी5- करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री
05पीएएलपी6- दीपक मंगला, विधायक पलवल
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के चारों ओर टूटी सड़क पर सैर करने को मजबूर लोग, वर्षों से नहीं हुई मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर के बीच बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के चारों ओर बनी सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क के टूटने से लोगों को परेशानी होती है। इस सड़क का प्रयोग ज्यादातर ट्रैक के रूप में किया जाता है। सुबह-शाम हजारों लोग यहां सैर करने के लिए आते हैं। उसके बावजूद प्रशासन द्वारा इस सड़क निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार इसके बारे में स्थानीय विधायक से शिकायत की गई है, परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा चौक के समीप बना नेताजी सुभाष चंद्र खेल स्टेडियम में खेलों के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं। इसे दशहरा ग्राउंड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। तमाम प्रशासनिक बड़े आयोजन भी इसी स्टेडियम में किए जाते हैं। स्टेडियम के पीछे जिले का सबसे ज्यादा छात्रों का स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल भी है। इसके अलावा यहां शिक्षा विभाग के कई कार्यालय भी बने हुए हैं। हाल ही में बनाया गया इंडोर स्टेडियम व फैसिलिएशन सेंटर भी यहीं पर स्थित है। इस रास्ते से लोग पीछे पंचवटी कॉलोनी के लिए निकल जाते हैं। जिला स्तरीय खेलों के सभी आयोजन भी इसी स्टेडियम में किए जाते हैं। ऐसे में सड़क के जर्जर होने से लोगों को परेशानी होती है। कहने को इस सड़क की लंबाई दो किलोमीटर भी नहीं है, परंतु वर्षों से बनवाने की जहमत न तो नेता उठा रहे हैं और नहीं अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान है।
पलवल शहर में कोई बड़ा खेल मैदान या सैर करने के लिए ट्रैक नहीं है। ऐसे में दशकों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम के बाहरी मार्ग को ही लोग सुबह-शाम सैर के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं। पूर्व मंत्री से लेकर शहर के मौजिज लोग इसी मार्ग पर सैर करते हैं। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने दशकों तक यहां सैर की। उनकी राजनीतिक सुबह ही यहीं होती थी। लोग सुबह जल्दी उठकर उनसे मिलने के लिए स्टेडियम में ही पहुंच जाते थे। पिछले दिनों इंडोर स्टेडियम के निर्माण के चलते इस ट्रैक की लंबाई को घटा दिया गया, जिससे काफी लोगों ने यहां आना बंद कर दिया। अब ऊबड़-खाबड़ गड्ढों भरी सड़क पर चलने से फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचता है।
विज्ञापन
साल 2014 के बाद शहर की तमाम सड़कों की हालत बेहद खराब है। न्यू कॉलोनी, पुराना जीटी रोड, सोहना रोड जर्जर हालत में है। शहर के एकमात्र स्टेडियम की सड़क को भी वर्षों से नहीं बनाया गया है। नया ट्रैक बनाना तो दूर सरकार द्वारा पुराने सैर करने के इस्तेमाल किए जाने वाले रास्ते का निर्माण नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की मनमानी के आगे सत्तापक्ष के नेता भी विवश दिख रहे हैं, जिससे हजारों लोग परेशान हैं। - करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री
स्टेडियम के चारों ओर सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सड़क का एस्टीमेट तैयार करवाया जा रहा है। जल्द ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। - दीपक मंगला, विधायक पलवल