फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pensioners demand concrete action.

Palwal News: पेंशनभोगियों ने की ठोस कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pensioners demand concrete action.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ओर से पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर प्रधानमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन तहसीलदार पलवल के माध्यम से सौंपा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बलजीत शास्त्री और जवाहर सिंह ने संयुक्त रूप से की। संघ नेताओं ने सरकार से पेंशन नियम अधिनियम, 2025 को वापस लेने, आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की कार्यशर्तों में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल करने तथा पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत देने की मांग की। इसके अलावा 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को वेतन और पेंशन में विलय करने तथा 10 वर्ष 8 माह की कम्यूटेशन कटौती पूरी होने के बाद पूरी पेंशन बहाल करने की मांग भी उठाई गई। नेता महेंद्र सिहं चौहान ने पेंशन समानता लागू करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार, एनपीएस और यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा 18 माह के लंबित डीए एरियर का भुगतान करने की मांग रखी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे और हवाई यात्रा में रियायतें बहाल करने, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार और बढ़ती उम्र के साथ अतिरिक्त पेंशन देने की मांग भी की गई। संघ ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए वैधानिक राष्ट्रीय आयोग गठित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव हरेंद्र देशवाल और योगेश शर्मा ने भी पड़ाव में पहुंचकर मांगों का समर्थन किया। संघ नेताओं रूपराम तेवतिया और बलजीत शास्त्री ने कहा कि सरकार को केवल आश्वासन देने के बजाय मांगों पर समयबद्ध तरीके से ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पड़ाव समाप्त हो गया है, लेकिन मांगों के समाधान के लिए संगठनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रमेशचंद, दरियाब सिंह, लख्मीचंद, मोहम्मद जकारिया, अशोक तेवतिया, रमणलाल, गोविन्दराम, हेतराम सहित अन्य पदाधिकारी और पेंशनभोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed