{"_id":"659593bb955a8b084d028538","slug":"patwaris-start-strike-to-increase-pay-grade-palwal-news-c-24-1-snoi1004-4078-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पे ग्रेड बढ़ाने के लिए पटवारियों ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पे ग्रेड बढ़ाने के लिए पटवारियों ने शुरू की हड़ताल
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
03पीएएलपी8- पटवार घर में हड़ताल पर बैठे पटवारी। - संवाद
-- -- --
- सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, कहा मांग नहीं मानी तो जल्द होगा बड़ा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अपनी मांगों को लेकर जिले के पटवारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो संगठन के तत्वावधान में आयोजित हड़ताल के चलते तहसील के कार्य प्रभावित रहे। पटवारियों का कहना था कि यदि तीन दिन में उनकी मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल की अध्यक्षता संगठन के जिला प्रधान विनोद दलाल ने की। पटवार घर में आयोजित धरने में पटवारियों ने जमकर नारेबाजी की।
प्रधान विनोद दलाल ने बताया कि वेतनमान में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर जिले में तैनात 11 गिरदावर व 55 पटवारी बुधवार से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर पटवारी जिला उपायुक्त को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं। पलवल के पटवार भवन में हड़ताल पर बैठे पटवारी सरकार से अपनी मांगों को मनवाने को लेकर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पे ग्रेड बढ़ाने को लेकर सरकार से पहले भी मांग की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई न होने के चलते अब तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश अनुसार आगे का कदम भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से पे ग्रेड को लागू किया जाए। सरकार की तरफ से 32 हजार पे ग्रेड पर जो सहमति बनी थी, उसको लागू नहीं किया गया। पटवारी भूपेद्र, अनिल व नवीन ने कहा कि पिछले वर्ष 25 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक पटवारी का पे ग्रेड 25,500 से बढ़ाकर 32 हजार किया गया था, जिसे लागू किए जाने को लेकर पटवारी लगातार मांग कर रहे हैं। यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।