{"_id":"65a974ccc0cf76bfb900b74d","slug":"patwari-association-strike-in-the-city-palwal-news-c-24-1-snoi1004-4310-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 16वें दिन से पटवार घर पर लटके ताले, काम कराने के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 16वें दिन से पटवार घर पर लटके ताले, काम कराने के लिए भटक रहे लोग
Fri, 19 Jan 2024 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पिछले 16 दिनों से चल रही पटवारियों की हड़ताल आमजन पर भारी पड़ रही है। पटवारियों की हड़ताल के चलते लोगों के काम काज प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को पटवारी से तस्दीक कराने, जमाबंदी को अटेस्टेड करवाने, दाखिल खारिज व लोन आदि लेने में काफी परेशानी हो रही है। भयंकर सर्दी में लोग पटवार घर में पहुंचते हैं, परंतु वहां पर लगे तालों को देख निराश होकर वापस लौट जाते हैं। 16 दिन से हड़ताल होने के बावजूद सरकार ने पटवारियों को बातचीत तक के लिए नहीं बुलाया है। सरकार व पटवारियों की आपसी खींचतान में आमजन का नुकसान हो रहा है।
दरअसल, मूल वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर पटवारियों ने तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया। हड़ताल को तीन दिन पूरे के बावजूद सरकार ने पटवारियों को बातचीत का न्यौता नहीं दिया। इसके विरोध में पटवारियों ने 10 जनवरी तक हड़ताल को बढ़ा दिया, परंतु उसके बावजूद भी उनकी मांगों को कोई सुनवाई नहीं की गई है। अब पटवारियों ने हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया है और पटवार घरों पर ताले लटके हुए हैं। पटवारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने में लगे हुए हैं और लोग अपने काम कराने के लिए धक्के खा रहे हैं। बृहस्पतिवार को आगरा चौक के समीप स्थित पटवार घर के सभी कक्षों पर ताले लटके मिले। कुछ लोग अपने दस्तावेज लेकर पटवार घर में घूमते दिखाई दिए, परंतु ताला लगाव पटवारियों को नारेबाजी करते हुए देख वे वापस लौट गए। लोगों का कहना था कि सरकार व अधिकारियों को जनता की परेशानियों के कोई मतलब नहीं है।