{"_id":"5d6d5ade8ebc3e016308d86d","slug":"passengers-suffer-due-to-the-train-being-closed-palwal-news-noi458816096","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री।
- फोटो : Palwal
पलवल। दिल्ली-पलवल रेल खंड पर चौथी लाइन जोड़ने का का शुरू होने के कारण सोमवार को ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। नौकरीपेशा यात्री जानकारी के अभाव में अलसुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा। वैसे यात्री जिनकी नई दिल्ली से बाहर जाने वाली ट्रेन में रिजर्वेशन था, वे भी लोकल ट्रेनों के परिचालन रद्द होने के कारण काफी परेशान दिखे। वाहनों की तलाश में पलवल बस स्टैंड पहुंचे लेकिन वहां भी बसों के कमी के चलते उन्हें परेशानी हुई। यात्रियों को बसों की छतों पर बैठकर व अवैध वाहनों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
यात्रियों के अनुसार पूछताछ केंद्र पर भी उन्हें गाड़ियों के समय का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। यही हाल पलवल बस स्टैंड पर देखने को मिला। स्टेशन से अन्य विकल्पों की तलाश में आए यात्रियों को निराशा ही हाथ लगी। यात्रियों के हिसाब से बस अड्डा पर पर्याप्त बसें नहीं थी, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।
दरअसल, बल्लभगढ़ में इंटरलॉकिंग का बड़ा काम चल रहा है। इसके चलते सभी लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद करना पड़ रहा है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली व हजरत-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से होकर वाया फरीदाबाद-पलवल चलने वाली सभी 44 शटल सेवा को फिलहाल दो से आठ सितंबर तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ मेल व सुपरफास्ट ट्रेनें भी विलंब से संचालित की जाएंगी। प्रतिदिन विभिन्न स्टेशनों से फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल व आगरा के बीच रोज लाखों नौकरीपेशा लोग शटल व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करने वाले ऐसे लाखों यात्रियों ऐसे में परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को दिल्ली की ओर जाने वाली 28 ट्रेनें रद्द रहीं, वहीं दिल्ली से मथुरा की ओर जाने वाली 11 ट्रेनें रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
ये ट्रेन की गई है रद्द
जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाली 64167 पलवल-टुंडला, 64053 पलवल-गाजियाबाद, 64011 पलवल-शकूरबस्ती, 64905 मथुरा-नई दिल्ली, 64075 पलवल-नई दिल्ली, 64903 मथुरा-गाजियाबाद, 64077 पलवल-नई दिल्ली, 64055 पलवल-गाजियाबाद, 64491 महिला स्पेशल, 64901 कोसीकलां-गाजियाबाद, 64057 पलवल-गाजियाबाद, 64013 पलवल-शकूरबस्ती, 64017 पलवल-शकूरबस्ती, 64569 कोसीकलां-निजामुद्दीन, 64061 पलवल-दिल्ली, 64073 कोसीकलां-नई दिल्ली, 64019 पलवल-शकूरबस्ती, 64493 पलवल-निजामुद्दीन शटल रद्द रहेंगी। वहीं मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन 64082 नई दिल्ली-पलवल, 64064 दिल्ली-पलवल, 64074 नई दिल्ली-कोसीकलां, 64062 दिल्ली-पलवल, 64080 नई दिल्ली-पलवल, 64910 नई दिल्ली-मथुरा, 64084 नई दिल्ली-पलवल, 64494 निजामुद्दीन-पलवल शटल, 64052 गाजियाबाद-पलवल, 64054 गाजियाबाद-पलवल, 64570 निजामुद्दीन-कोसीकलां सहित अन्य ट्रेनें रद्द की गई हैं।