{"_id":"6b0b29c2415d52c2210e9b8b","slug":"electricity-utility-uncovers-theft-worth-two-crore-palwal-news-c-24-1-pal1008-130615-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बिजली निगम ने दो करोड़ की चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बिजली निगम ने दो करोड़ की चोरी पकड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिलेभर में सख्त अभियान चलाया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को निगम की टीमों ने 200 से अधिक स्थानों पर छापा मारकर दो करोड़ रुपये से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी। आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया गया।
एक्सईएन हेमंत कुमार के अनुसार, शहर में सात विशेष टीमों ने 146 स्थानों पर जांच की। इसमें बिजली चोरी के मामले पकड़कर 74 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं होडल और हथीन क्षेत्र में भी 80 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां 50 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 100 से अधिक स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। एसई रंजन राव ने बताया कि कार्रवाई के लिए दूसरे क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी टीमों में शामिल किया गया था।