{"_id":"617bf1fc8c9222068c504a7c","slug":"palwal-rod-attack-on-saying-to-side-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल: ट्रैक्टर हटाने की बोलने पर किय लोहे की रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल: ट्रैक्टर हटाने की बोलने पर किय लोहे की रॉड से हमला
Fri, 29 Oct 2021 06:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:38 PM IST
सार
गत 18 अक्तूबर को पीड़ित अपने साथी संदीप के साथ कार में सवार होकर गांव आया हुआ था। गांव के रास्ते में गांव निवासी प्रेमराज का ट्रैक्टर खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पलवल में रास्ते से ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो कार सवार व्यक्ति पर लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार टिकरी गुर्जर गांव निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बल्लभगढ़ में दूध की डेयरी करता है। गत 18 अक्तूबर को पीड़ित अपने साथी संदीप के साथ कार में सवार होकर गांव आया हुआ था। गांव के रास्ते में गांव निवासी प्रेमराज का टै्रक्टर खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पीड़ित ने प्रेमरजा से ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो आपस में कहासुनी हो गई। उसी दौरान प्रेमराज ने अपने साथी संजय, सचिन, गौरव, प्रमोद व हंसराज के साथ मिलकर लाठी-डंडा व लोहे की रोड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन