{"_id":"5f8f1e1a8ebc3e9bcc42c9c0","slug":"palwal-first-district-to-do-all-jamabandi-online-palwal-news-noi543728628","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी जमाबंदी ऑनलाइन करने वाला पलवल पहला जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी जमाबंदी ऑनलाइन करने वाला पलवल पहला जिला
विज्ञापन

पलवल। राजस्व विभाग ने जिले की सभी जमाबंदी ऑनलाइन कर दी हैं, अब लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पलवल, हरियाणा का पहला जिला है जिसने सभी जमाबंदी ऑनलाइन कर दी हैं। अब शहरी क्षेत्र में लोग प्रॉपर्टी आईडी बना अपॉइंटमेंट लेकर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
दरअसल, प्रदेश में रजिस्ट्री घोटाला सामने आने पर बीती 22 जुलाई को सरकार ने रजिस्ट्रियों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार ने नए सॉफ्टवेयर के जरिए रजिस्ट्री करने का प्रावधान किया था, लेकिन लंबे समय तक सॉफ्टवेयर ने ठीक ढंग से काम नहीं किया, इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सॉफ्टवेयर के सही से काम नहीं करने का कारण जमाबंदी ऑनलाइन नहीं होना था। कुछ समय बाद ग्रामीण क्षेत्र की रजिस्ट्री शुरू हो गईं, परंतु शहरी क्षेत्र में रजिस्ट्री शुरू नहीं हो पाईं। अब सभी जमाबंदी ऑनलाइन कर दी गई हैं, इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। तहसीलदार रोहताश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में प्रॉपर्टी आईडी बनाने के बाद नगर परिषद से एनओसी लेनी होगी। इसके बाद अपॉइंटमेंट टोकन लेकर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होगी।