फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal became lyrical, bowing down to Shrimad Bhagvat Gita in the procession

गीतामय हुआ पलवल, शोभायात्रा में श्रीमद्भगवत गीता नमन

Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Palwal became lyrical, bowing down to Shrimad Bhagvat Gita in the procession
पलवल। एतिहासिक नगरी पलवल मंगलवार को उस समय गीतामय हो गई। जब श्रीमद्भागवत गीता की भव्य नगर शोभा यात्रा में गीता की जय-जयकार के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। महानतम ग्रंथ गीता की शोभायात्रा जहां से गुजरी वहीं से लोगों की भीड़ उमड़कर गीता को नमन करती नजर आई।
विज्ञापन

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-2021 के अंतर्गत सेक्टर-2 हुडा चौक से श्रीमद्भागवत गीता की नगर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसे मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम वैशाली सिंह व नगराधीश अंकिता अधिकारी ने गीता पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कृष्ण-अर्जुन का भी पूजन किया। उन्होंने कहा कि गीता एक अद्भुत ग्रंथ है जिसका एक-एक वाक्य जीवन को नई दिशा व दशा प्रदान करने वाला है। इस मौके पर जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) बिजेंद्र कुमार ने राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर उनकी आरती उतारते हुए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गीता की शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ बग्गी में गीता को स्थापित करते हुए पूजन कर उनकी पालकी निकाली गई। इनके पीछे सर्वधर्म समभाव का संदेश देती पालकी चली, जिसमें हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई का वेश धारण किए हुए लोग अनेकता में एकता का दर्शा रहे थे। इनके पीछे गीतापदेश का संदेश देने वाली कृष्ण-अर्जुन की पालकी चल रही थी। इनके पीछे राधा-कृष्ण की झांकी चली, जिनके दर्शनमात्र के लिए लोगों में होड़ नजर आई। नगाड़ा पार्टी और बीन-ढफली पार्टी इनके पीछे-पीछे नाचते-गाते हुए लोगों में जोश-उमंग भरते हुए चलते नजर आये। इनके पीछे-पीछे गीता की जय-जयकार करते हुए एक्स-सर्विसमैन की पालकी चल रही थी। नगर शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। पहला पड़ाव हाउसिंग बोर्ड मोड़ रहा, जहां रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा करते हुए अभिनंदन किया। इसकी अगुवाई डॉ. बीके गौड़ व महावीर सिंगला आदि गणमान्य व्यक्तियों ने की। यात्रा आगे बढ़ी तो कमेटी चौक पर राष्ट्रीय सेवा संघ की इकाई ने विजेंद्र मंगला व राजकुमार तायल के नेतृत्व में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले पवन मंगला के निर्देशन में मीनार गेट पर शोभायात्रा को दमदार स्वागत किया गया। मीनार गेट पर अरब सिंह फ्रूट कॉर्नर के कृष्ण कुमार द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया तथा फल भी वितरित किए गए। इसके आगे हमिदिया अस्पताल के समक्ष मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए यात्रा में शामिल लोगों को जलपान करवाया। मानव सेवा समिति ने सीता वर्मा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पा काम्पलैक्स के आगे शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। जहां से शोभायात्रा तीन दिवसीय गीता महोत्सव के आयोजन स्थल नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में पहुंची। आयोजन स्थल पर श्रीमद्भागवत गीता को पूर्ण श्रद्धा के साथ सिर पर उठाकर मंच पर पुन: स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर शोभायात्रा में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, प्रमुख सहयोगी एवं समाजसेवी कुबेर दत्त गौतम, एंकर भूमिका शर्मा, डा. संपत्त सिंह, ज्योतिषाचार्य कुलदीप कौशिक, यशपाल शास्त्री आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

50 विद्यालयों के 2500 छात्र-छात्राओं ने एक साथ किया गीता के श्लोकोच्चारण
पवित्र एवं अनुकरणीय गीता जयंती महोत्सव-2021 के तीसरे दिन का शुभारंभ सुबह 11:45 बजे गीता के श्लोकों के उच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर 50 विद्यार्थियों ने मंत्रमुग्ध करने वाला श्लोकोच्चारण करते हुए लोगों को गीता का संदेश सुनाया। वहीं 50 स्कूलों के 25 बच्चों ने एक साथ ऑनलाइन होकर श्लोकोच्चारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed