फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Overflowing drain in Rajiv Nagar slowed down the speed of pedestrians, shopkeepers also faced increased problems

Palwal News: राजीव नगर में ओवरफ्लो नाले ने थामी राहगीरों की रफ्तार, दुकानदारों की भी बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Overflowing drain in Rajiv Nagar slowed down the speed of pedestrians, shopkeepers also faced increased problems
20 दिन से जलभराव की समस्या, क्षेत्रवासियों का जीना हो रहा दूभर, अब लोगों को निकलने में लगता है डर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। किठवाड़ी रोड पर स्थित राजीव नगर में पिछले 20 दिन से जलभराव की समस्या ने क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि यह हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग होने के कारण राहगीरों के लिए भी खतरा बन गया है। सड़क पर गहरे गड्ढों और गंदे पानी के कारण बाइक और स्कूटी सवारों के फिसलने की घटनाएं आम हो गई हैं। कई बार महिलाएं और बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

स्कूल के बच्चे भी रोजाना इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। गंदा पानी और टूटी सड़क उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन रही है। नाले के गंदे पानी में डेंगू और मलेरिया होने की खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर डालकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और एनएचएआई के बीच समन्वय की कमी के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल इस दिशा में ठोस कदम उठाए, नाले की सफाई कराए और सड़क की मरम्मत करवाए, ताकि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी सुगम हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगे।
विज्ञापन



--------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे पानी के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते है। इस कारण हमारा कारोबार ठप हो गया है। – ओम प्रकाश, दुकानदार


जब भी कोई मंत्री या बड़ा अधिकारी इस रास्ते से गुजरता है तो तत्काल पंप लगाकर पानी निकाल दिया जाता है, लेकिन उनके जाने के बाद फिर वही स्थिति बन जाती है।- बृज मोहन, निवासी


जलभराव होने के कारण बाजार में सामान लेने के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। बार–बार गंदे पानी से गुजरने के कारण स्वास्थ्य खराब हो रहा है।– कांति देवी, निवासी

नगर परिषद में कई बार शिकायत कर चुके हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। अधिकारी आश्वासन देते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ होता नहीं है। – पुष्पेंद्र चौधरी, दुकानदार
-------------------------------
एनएचएआई के अधिकारियों को टूटी नालियों की मरम्मत करने और नगर परिषद के सभी अधिकारियों को मानसून से पहले नाले की सफाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। – मनीषा शर्मा, डीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed