फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   'Opposition panicked by Dushyant Chautala's popularity'

‘दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता से विपक्ष घबराया’

Sun, 19 Sep 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
'Opposition panicked by Dushyant Chautala's popularity'
जजपा के हलका अध्यक्ष बनने पर भगत सिंह घुघेरा का स्वागत करते जजपा नेता - फोटो : Palwal
पलवल। जननायक जनता पार्टी (जजपा) की पलवल हलका की बैठक रविवार को हुडा सेक्टर-दो में हुई। इस दौरान 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन सुबह यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। भगत सिंह घुघेरा ने बताया कि पार्टी के सदस्यता अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष घबराया हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जजपा का कोई विकल्प नहीं है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जिस तरह से भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश के विकास पर ध्यान दे रहे हैं, उससे विपक्षी घबराए हुए हैं। विपक्षियों के पास भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। केवल उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को निशाना बनाने का काम कर रहे हैं। घुघेरा ने ब्लॉक समिति सदस्य यशपाल डागर को जजपा में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति दिलाने के लिए जल्द ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को समस्याओं से अवगत कराएंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पलवल हलका अध्यक्ष बनने पर भगत सिंह घुघेरा का स्वागत भी किया। इस अवसर पर गयालाल चांट, सुखराम डागर, बृजेश अटोहां, नागेश तेवतिया, महावीर डागर, लाला पहलवान, सुनील रजोलका, सूरज सौरोत, बलजीत डागर और संजय बघेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed