{"_id":"67896104b140aa91fb060183","slug":"one-lakh-rupees-looted-after-fatal-attack-on-tractor-driver-palwal-news-c-24-1-gr11004-111317-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला कर एक लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला कर एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
हसनपुर। गांव अतवा में ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला कर बदमाशों ने 1.05 लाख रुपये लूट लिए। हसनपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित प्रेमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हसनपुर अनाज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गया था। रात को करीब साढे़ आठ बजे वह अपने गांव अतवा के लिए निकला था। उसकी जेब में आढ़ती से लिए 1.05 लाख रुपये थे। रास्ते में अतवा से पहले रविदास मंदिर के पास लोकेश मिला और वह ट्रैक्टर पर बैठ गया। अतवा के मोड पर पहले ही घात लगाए बैठे गांव निवासी बिजेंद्र, सुभाष, कृष्ण, भोजराज, दिनेश, शिवचरण, उधम, सिया, प्रवेश, राजवीर ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने उससे एक लाख पांच हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद