{"_id":"65a81640b3556826240a280a","slug":"one-dead-one-injured-in-road-accident-palwal-news-c-24-1-fb11002-4293-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
Wed, 17 Jan 2024 11:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित बहरौला मोड हुई सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि करमन गांव निवासी सुनील कुमार ने दी शिकायत में कहा है कि उसका दोस्त फरीदाबाद सेक्टर 23 निवासी राहुल उसके घर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीड़ित व उसका दोस्त राहुल बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद जा रहे थे। जब उनकी बाइक बहरौला मोड़ के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात गाड़ी ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरे। दोनों को चोटें लगी थी। उसका दोस्त राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित राहगीरों की मदद से राहुल को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई।