{"_id":"2fd5262e9878b3ba0b44c3682724b2f3","slug":"one-accused-for-kidnapping-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण में एक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के अपहरण में एक नामजद
पलवल
Updated Sat, 21 Sep 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार, जवाहर नगर कैंप निवासी तीर्थलाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा कालू जवाहर नगर कैंप निवासी गुलसी के साथ ट्रक पर बतौर क्लीनर था।
विज्ञापन
आरोप लगाया है कि 26 जुलाई को ट्रक चालक गुलसी ने पलवल से ट्रक में माल भरा और ग्वालियर के लिए कालू को साथ लेकर चला गया। कुछ दिन बाद गुलसी वापस आ गया, लेकिन कालू नहीं आया।
विज्ञापन
करीब दो माह तक वे कालू को इधर-उधर ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पता करने पर जानकारी मिली कि ट्रक चालक गुलसी उनके बेटे कालू का अपहरण करके ले गया था।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे कैंप थाना के एएसआई सतबीर ने बताया कि युवक के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।