{"_id":"6a30507c9fc8b75b5c05123b","slug":"officials-must-ensure-solutions-to-peoples-problems-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112833-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : डॉ. नेहरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : डॉ. नेहरू
विज्ञापन
लघु सचिवालय नूंह में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते मुख्यमंत्री
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं जिला नूंह फीडबैक एवं आउटरीच समन्वयक ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं जिला नूंह फीडबैक एवं आउटरीच समन्वयक डॉ. राज नेहरू ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डॉ. राज नेहरू ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला नूंह के विकास और यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष रूप से गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पुन्हाना सहित जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याएं हैं, उनका तत्काल समाधान किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचना चाहिए। जहां अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने तथा पाइप लाइनों को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों में पेयजल, भवन रखरखाव और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए डॉ. नेहरू ने सभी पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुन्हाना शहर में सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या और अतिक्रमण हटाने को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी ने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए ड्रेनेज व्यवस्था, नालों की सफाई और जलभराव की समस्याओं के स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने होडल-पुन्हाना मार्ग, जमालगढ़ रोड तथा बड़कली मोड़ जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने को कहा।