फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Officers get bribe in the name of repairing machines

मशीनों की मरम्मत के नाम पर अधिकारी भर रहे जेब:

Tue, 22 Feb 2022 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officers get bribe in the name of repairing machines
पलवल। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने कहा है कि जिले में इन दिनों सरकारी विभागों व चीनी मिल में भ्रष्टाचार चरम पर है। मिल प्रबंधन व अधिकारियों के साथ मिलकर ठेकेदार आए दिन मिल को नुकसान पहुंचाकर अपनी जेबों को भरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने में मिट्टी व कंकर मिलाकर पेराई के लिए गन्ना डालकर मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता तथा फिर उनकी मरम्मत के नाम पर लोकल सामान लगाकर असली सामान का बिल लगा गोलमाल किया जा रहा है। करण सिंह दलाल मंगलवार को यहां अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

दलाल ने कहा कि जिस तरह से चीनी मिल में गुड़ बनाने तथा मशीनों की मरम्मत के नाम पर चूना लगाया जा रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए। सामान की खरीद-परोख्त मामले में भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि मिल को कंडम घोषित कर नए सिरे से मिल का निर्माण किया जाए। किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे लेकर किसानों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ व भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। दलाल ने सरकार से सेम प्रभावित क्षेत्रों में से पानी निकासी की व्यवस्था की जाए, तकि किसान उन खेतों में फसल उगा सकें।
विज्ञापन

दलाल ने कहा कि सरकार द्वारा 100 गज के प्लाटों पर भी निर्माण के दौरान कलेक्टर रेट का पांच प्रतिशत टैक्स वसूलने का कानून बना लोगों को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कानून दीन दयाल टैक्स बना सरकार गरीब लोगों को लूटने का काम कर रही है। जल्द ही इसके खिलाफ भी एक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के काम करने के बजाय लोगों का खून चूसने में लगी है। सरकार के खिलाफ अब लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो सरकार लोगों को लूटना बंद करें, नहीं तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed