{"_id":"5834272b4f1c1b2b2513b0af","slug":"officer-absent-did-not-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी नदारद, नहीं हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी नदारद, नहीं हुआ चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड पंचायत व विकास अधिकारी के गैर हाजिर रहने के चलते गांव सोदहंद के सरपंच का चुनाव नहीं हो पाया। चुनाव करने वाले पंचायत सदस्य घंटो इंतजार करने के बाद बैरंग घरों को लौट गए। अब चुनाव के लिए अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त अशोक शर्मा द्वारा कुछ दिन पूर्व गांव सोदहंद के सरपंच रामजीत को निलंबित कर दिया गया है। जिसके कारण बहुमत वाले पंच को विकास कार्यों को सुचारु रखने के लिए चार्ज सौंपा जाना था। जिसके लिए गांव के सभी 20 पंचों को खंड विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा कार्यालय में बुलाया गया था। विभाग द्वारा बुलाए गए अधिकांश पंच अपने समर्थकों के साथ निर्धारित पर खंड कार्यालय में पहुंच गए। चुनाव 11 बजे कराया जाना था, लेकिन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा दोपहर तक कार्यालय नहीं पहुंच सकीं जिसके कारण चुनाव नहीं हो सका।
विज्ञापन
इस बारे में जब खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहंी किया।