फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Now there were nine deaths from flu suspected in Killuka

अब खिल्लूका में संदिग्ध बुखार से हुईं नौ मौतें

Fri, 02 Sep 2016 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 02 Sep 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन

खंड के गांव खिल्लूका में फैले मौसमी बुखार एवं संदिग्ध बुखार ने 20 दिनों में 9 लोगों की जान ले ली है। अभी भी गांव के सैकड़ों लोग निजी क्लीनिकों में इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन


गांव के युवा समाजसेवी मुजाहिद अली ने बताया कि गांव में हारून की बेटी अरशीना, शहीन के पुत्र मुनासिब, ईसराइल की बेटी बसकरी, मुंशी के पुत्र फजरू, शमशू के पुत्र आस मोहम्मद, अली हुसैन की पत्नी हुसैनी, सहाबुद्दीन की पत्नी रूखसी एवं लियाकत के दो बेटों की मौतें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


हालात इतने गंभीर हैं कि लगभग 7000 की आबादी वाले इस गांव में एक भी ऐसा घर नहीं बचा है जहां रोगों के ज्वर ने दस्तक न दी हो। गांव निवासी एवं ब्लॉक समिति सदस्य अनीशा ने बताया कि गांव में भारी संख्या में संदिग्ध बुखार के मरीज हैं। सामान्य परंपरागत चिकित्सा से उक्त बुखार उतर नहीं रहा है। लैब की रिपोर्ट में कई मरीजों को मलेरिया होने की रिपोर्टें भी मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के पंच मुबारिक ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं खिल्लूका में उपलब्ध ही नहीं हैं। इलाके में खिल्लूका के साथ कई गांव लगते हैं परंतु विभाग ने अभी तक कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोला है। हथीन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाते हैं तो वहां कारगर दवाईयां उपलब्ध नहीं होतीं। इस बारे में जिले के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉक्टर जेपी प्रसाद ने बताया कि उक्त गांव में इतनी मौतें होने की सूचना उनके पास नहीं थी। अब उक्त गांव में जाकर बचाव के उपाय किए जायेंगे तथा मरीजों के ब्लड सैंपल भी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed