फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Now the government will give compensation amount on the death of any member in a poor family: Chief Minister

गरीब परिवार में अब किसी भी सदस्य के निधन होने पर सरकार देगी मुआवजा राशि : मुख्यमंत्री

Mon, 20 Nov 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Now the government will give compensation amount on the death of any member in a poor family: Chief Minister
- छह से 12 साल तक के निधन पर 1 लाख, 12 से 18 तक के निधन पर दो, 18 से 25 साल के निधन पर 3, 25 से 45 साल तक 5 लाख और 45 से 60 साल तक सदस्य के निधन पर दिए जाएंगे 3 लाख रुपये
विज्ञापन

-40 साल की आयु के बाद पत्नी का निधन होने पर पति को भी दी जाएगी पेंशन
-कुंवारों को भी 45 साल की आयु पूरी होते ही मिलेगी सरकार की तरफ से पेंशन
अनूप पाराशर
पलवल। हरियाणा में अब बीपीएल कार्ड धारकों के परिवार में निधन होने पर सरकार द्वारा मुआवजे के रूप में एक लाख से पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने हर आयु वर्ग के लिए मुआवजा राशि का स्लैब बना दिया है। बीपीएल कार्ड धारक को केवल परिवार के सदस्य का निधन होने पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में एक लिखित अर्जी देनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को यहां पलवल में झलकारी बाई जयंती पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मन में काफी समय से यह बात थी कि गरीब परिवार में किसी के निधन होने पर बड़ी समस्या आ जाती है। ऐसे में मृतक व्यक्ति की कमी तो पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन सहायता के रूप में मुआवजा अवश्य दिया जा सकता है। उसी को लेकर यह योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन



-------
मुआवजा देने के लिए यह रहेगा स्लैब
मुख्यमंत्री मनोहर द्वारा की गई घोषणा के तहत 1 लाख, 80 हजार रुपये से कम आय वाले बीपीएल परिवारों के घर में छह से 12 साल तक के बच्चे के निधन पर एक लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। उसके अलावा 2 से 18 साल तक के सदस्य के निधन पर दो लाख रुपये, 18 से 25 साल के सदस्य के निधन पर 3 लाख रुपये, 25 साल से 45 साल तक के सदस्य के निधन पर 5 लाख रुपये तथा 45 साल से 60 साल तक के सदस्य के निधन पर तीन लाख रुपये की राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पत्नी के निधन के बाद पति को मिलेगी पेंशन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिस व्यक्ति की पत्नी का 40 साल की आयु के बाद निधन होगा, उसे भी अब सरकार की तरफ से पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा जिन व्यक्तियों की किसी कारणवश शादी नहीं हुई है और वह कुंवारे रह गए हैं, उन्हें 45 साल की आयु पूरी होते ही पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत गरीब परिवार की लड़की की शादी के लिए 71 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2024 से बुजुर्ग व विधवा सम्मान पेंशन तीन हजार रुपये दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed