{"_id":"68d92cc1664313e80e026e9a","slug":"now-farmers-will-get-msp-of-rs-2200-instead-of-rs-2150-palwal-news-c-24-1-gr11004-118155-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अब 2150 के बजाय किसानों को मिलेगा 2200 रुपये एमएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अब 2150 के बजाय किसानों को मिलेगा 2200 रुपये एमएसपी
विज्ञापन
625 से घटकर 575 हुआ भावांतर बोनस
हथीन। बाजरे की खरीद पर अब किसानों को 2150 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बजाय 2200 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। वहीं, भावांतर भरपाई योजना के तहत अब किसानों को निजी बाजरा बिक्री पर 575 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने संशोधित समर्थन मूल्य को लेकर पत्र जारी कर दिया है जिसके बाद तत्काल प्रभाव से ही ये व्यवस्था लागू रहेगी।
हरियाणा में बाजरा की सरकारी खरीद पर किसानों को 2150 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित किया था। इसी के साथ भावांतर भरपाई योजना के लिए सरकार ने 625 रुपये बोनस तय किया था लेकिन विभाग ने इसमें जारी आदेश के अनुसार अब 2200 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। इसी के साथ भावांतर भरपाई के तहत किसानों को 575 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खाता में भुगतान मिलेगा। भावांतर भरपाई का लाभ किसानों का बाजरा ई पोर्टल पर खरीद के माध्यम से सत्यापित जे फार्म के आधार पर दिया जाएगा। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूरज पांडे ने राज्य सरकार के उक्त कदम को किसानों के हित में सराहनीय फैसला बताया है। उन्होंने बताया कि संशोधित दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के प्रति आभार प्रकट किया है। संवाद