{"_id":"61913f2e810443293c48cf85","slug":"now-appealing-with-folded-hands-otherwise-action-will-be-taken-the-building-inspector-asked-the-shopkeepers-to-remove-the-encroachment-with-folded-hands-palwal-news-noi615795227","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी हाथ जोड़कर कर रहे अपील, नहीं माने तो होगी कार्रवाई, भवन निरीक्षक ने दुकानदारों से हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी हाथ जोड़कर कर रहे अपील, नहीं माने तो होगी कार्रवाई, भवन निरीक्षक ने दुकानदारों से हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने को कहा
विज्ञापन
शहर में दुकानदार से हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। दुकानों के सामने अतिक्रमण कर शहर के स्वरूप को बिगाड़ने वाले दुकानदारों पर अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी शहर की हर एक दुकान पर जाकर हाथ जोड़कर अपील कर रहे हैं की दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें। यदि अपील के बाद भी दुकानदारों ने दुकानों के आगे सामान रखा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, शहर में बिगड़ती जाम व्यवस्था में अतिक्रमण अहम भूमिका निभा रहा है। दुकानदारों की मनमानी के कारण सड़कों पर जाम लगा रहता है। दरअसल, पलवल शहर के सभी बाजारों में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रही है। दुकानदार दुकान में कम व सड़क पर सामान ज्यादा रखते हैं। दोनों तरफ से दुकानों के सामने सामान से आधी से ज्यादा सड़क पर कब्जा किया हुआ है। शहर के पुराने जीटी रोड, रसूलपुर रोड, शेखपुरा मार्केट, जवाहर नगर कैंप, मीनार गेट, रेलवे रोड पर समस्या ज्यादा है। अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद द्वारा कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जाती रही है।
अब एसडीएम वैशाली सिंह ने अतिक्रमणकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम ने नगर परिषद अधिकारियों को अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के चलते नगर परिषद के भवन निरीक्षक चमन लाल तेवतिया अपनी टीम के साथ पुराने जीटी रोड स्थित मार्केट में पहुंचे और हर दुकान पर जाकर दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की। तेवतिया ने दोनों हाथ जोड़कर सामान को दुकानों के अंदर रखने की विनती की। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि इसके बाद भी दुकानदार नहीं माने तो बिना किसी सुनवाई के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा, साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। शहर के दुकानदारों से अपील की जा रही है। यदि दुकानदार नहीं माने तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- चमन लाल तेवतिया, भवन निरीक्षक, नप