फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Normal paddy will be purchased at Rs 1940 per quintal

सामान्य धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी

Fri, 24 Sep 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Normal paddy will be purchased at Rs 1940 per quintal
धान की फसल - फोटो : Palwal
पलवल। शहर स्थित अनाज मंडी में धान की खरीद के संबंध में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मार्केट कमेटी सचिव नरवीर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार ही सामान्य धान का रेट 1940 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि ए ग्रेड धान का भाव 1960 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पलवल जिले में धान की खरीद को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मंडी में किसानों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। किसान मंडी में आकर हेल्प डेस्क के माध्यम से धान की फसल बेचने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मंडी के सभी गेटों पर गेट पास की व्यवस्था की गई है। मंडी में स्वच्छ पानी के लिए पांच वाटर कूलर लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त मंडी में बिजली की व्यवस्था की गई है। मंडी की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दिशा-निर्देश आने के बाद मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी। खरीद एजेंसियों के दिन भी निर्धारित कर दिए जाएंगे, ताकि किसानों को धान की फसल बेचने के दौरान कोई परेशानी न हो। उन्होंने किसानों से अपील की है कि धान की फसल को सुखाकर मंडी में लेकर आएं, ताकि फसल में नमी की मात्रा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed