{"_id":"5e35c0538ebc3e4b04555e1d","slug":"nooh-and-pawal-will-get-connectivity-through-new-expressway-palwal-news-noi4894223189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग से पलवल के विकास को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग से पलवल के विकास को लगेंगे पंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट सत्र में दिल्ली-वडोदरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य 2023 तक पूरा कराने की घोषणा से पलवल व नूंह जिले में भी विकास की संभावनाएं और तेज हो गई हैं। यह राष्ट्रीय राजमार्ग पलवल व मेवात वासियों के लिए एक सौगात साबित होगा। इससे अनेक महानगर नजदीक हो जाएंगे और इलाके में औद्योगिक इकाई खुलने के अवसर आएंगे जिससे लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का विकास होगा। इससे यहां का पिछड़ापन दूर हो सकेगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली, गुरुग्राम, नूंह व पलवल जिले के गांवों से होकर गुजरेगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग में जहां नूंह जिले के 84 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की गई है, वहीं पलवल जिले के भी आठ गांवों की जमीन अधिग्रहीत की गई है। अधिग्रहीत की गई जमीन के लिए किसानों से आपत्तियां लेने के बाद उनका मुआवजा भी सुनिश्चित कर दिया गया था। जिन क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण करने के बाद किसानों को मुआवजा दे दिया गया, वहां पर राजमार्ग का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।
पलवल जिले में इस दिल्ली-वडोदरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 21.3 किलोमीटर से 40.9 किलोमीटर तक के भूखंड पर निर्माण होना है। इस राजमार्ग की सड़क की चौड़ाई आधा किलोमीटर यानी 440 मीटर होगी। राजमार्ग पर जहां वाहन 120 से 130 की गति से फर्राटे भर सकेंगे, वहीं ट्रकों के लिए गति 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसका निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली से मुंबई तक कार का सफर 24 घंटे के बजाय 12 घंटे में पूरा हो सकेगा। जबकि पलवल व नूंह से मुंबई जाने वालों के लिए यह सफर एक घंटा और कम हो जाएगा, यानी इन स्थानों से कार के द्वारा मात्र 11 घंटे में ही मुंबई पहुंचा जा सकेगा। इतना ही नहीं नूंह (मेवात) व पलवल के पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां भूमि अधिग्रहण का खर्च भी कम है। अभी ज्यादातर एक्सप्रेस वे का निर्माण मौजूदा हाइवे के समानांतर होने से जमीन अधिग्रहण पर बहुत ज्यादा लागत आती है।
इन स्थानों से होकर गुजरेगा यह राष्ट्रीय राजमार्ग
दिल्ली-वडोदरा होते हुए मुंबई जाने वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली, गुरुग्राम, अलवर, दौसा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, रतलाम, गोधरा और वडोदरा के नजदीक से होकर गुजरेगा। इस कारण पलवल से यह शहर भी नजदीक हो जाएंगे। इन शहरों को पलवल व मेवात क्षेत्र से काफी संख्या में लोग जाते हैं। इस प्रोजेक्ट को पलवल व मेवात जैसे पिछड़े इलाकों के उत्थान के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
औद्योगिक व व्यावसायिक विकास होगा
इस मार्ग पर औद्योगिक व व्यावसायिक विकास होना जारी रहेगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। प्रस्तावित राजमार्ग पर गुरुग्राम-वडोदरा हिस्से के साथ हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की भी परिकल्पना की गई है। इस कॉरिडोर में हाई क्वॉलिटी का डामर इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी और शानदार ड्राइविंग का अनुभव मिलेगा।
पलवल जिले के इन गांवों से होकर गुजरेगा यह राष्ट्रीय राजमार्ग
दिल्ली-वडोदरा होते हुए मुंबई तक जाने वाला यह राजमार्ग पलवल जिले के गांव अकबरपुर नाटोल, बिघावली, चांदका, मीरका, रीवड़, पोंडरी व मंडकोला से गुजरेगा। ये सभी गांव पलवल जिले के हथीन तहसील के हैं। इसके लिए इन गांवों की कुल 197 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। मंडकोला में 82.7691, रीवड में 14.8357, पोंडरी में 40.3299, अकबरपुर नाटोल में 11.39.57, बिघावली में 36.9284, चांदका में 2.5341 हेक्टेयर, तथा मीरका में 8.9501 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है।
मेवात में नूंह जिले के इन गांवों से गुजरेगा राजमार्ग
यह राजमार्ग नूंह खंड के गांव उदाका, भिरावठी, रामपुर, राहुका, हिलालपुर, उलेटा, कालिका, हसनपुर सोहना, खेड़ा खलीलपुर, इंडरी, गांगौली, खानपुर, खेड़ी दौसा, दुबालू, किरा, छपेड़ा, आलदुका, बैंसी, कुर्थला, गोलपुरी, कोतलाका, कैराका, नौशेरा, करमचंद्रका, जय सिंहपुर, कलिंजर, ताजपुर, मौजपुर, बजेड़ा, भपावली, देवला नंगली, प्रताब नगर, संगेल, बहादरी, जाजुका, नगीना खंड के गांव खान मोहम्मदपुर, खुशपुरी, सुखपुरी, उमरी, हुहका, गुजर नंगला, बनारसी, बलई, मरोड़ा, पिनगवां खंड के गांव बाजीदपुर, रनियाला पटाकपुर, ढाडोली, ढाडोला कलां, खानपुर घाटी, झिमरावट, बसई खांजादा, मोलाका, खेड़ली कला, रीठट तथा फिरोजपुर झिरका खंड के गांव शेख़पुर, बाई खेड़ा, महूं, चितौड़ा, खेड़ला खुर्द, नाहरिका, कुलताजपुर, हंजनपुर, पाडला शाहपुरी, रनियाला फिरोजपुर, नंगली, बघौला, हिरवाड़ी, बास नढेड़ी, मंदापुर, अलीपुर तिगरा, अखनाका, रीगढ़, अगौन, बदीपुर, सोलपुर, पथराली, खेड़ला कलां, साहबपुर, बेरिया बॉस, इब्राहिम बॉस, भाकडोजी, कोलगांव और दोहा से होकर गुजरेगा।
दिल्ली-वडोदरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के बाद फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के जिला पलवल व मेवात में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़े महानगरों को छोटे शहरों जोड़ने की सोच युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए साधन होंगे। सबका साथ, सबका विकास के तहत आज पूरे देश में कार्य हो रहे हैं। 2023 तक इसके निर्माण के बाद इसके दोनों तरफ बड़े-बड़े उद्योग स्थापित होंगे, जिससे पलवल व मेवात के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना होगा और साथ ही इन दोनों क्षेत्रों में विकास भी भरपूर होगा।
- कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद फरीदाबाद