फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No entry without election ID

चुनाव आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 22 May 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
No entry without election ID
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज
विज्ञापन

- सुरक्षा के लिए तैनात किए तीन डीएसपी, पुलिस निरीक्षक व 300 पुलिस कर्मी
- 14 राउंड में होगी मतगणना, केंद्र के आसपास लगाई धारा 144
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। देश के लोगों को जिस दिन का इंतजार था वह दिन आज आ ही गया। देश का भविष्य तय करने के लिए मतदाताओं द्वारा दिए गए मत का परिणाम आज शाम तक जारी होगा। लोकसभा चुनावों के लिए आज होने वाली मतगणना को लेकर पलवल जिले में भी प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। पलवल में इस बार डा. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में पलवल, होडल व हथीन विधानसभा की मतगणना होगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए मतगणना केंद्र व आसपास तीन डीएसपी सहित पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक और करीब 300 पुलिस कर्मियों की टुकड़ी तैनात की गई है। सीआरपीएफ के जवान भी मतगणना केंद्र पर तैनात किए गए हैं। डा. अंबेडकर कालेज मार्ग मतगणना शुरू होने से लेकर खत्म होने तक आम लोगों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। बिना चुनाव आयोग के पहचान पत्र के किसी को भी केंद्र के आसपास जाने की इजाजत नहीं होगी।
ईवीएम हैं कड़ी सुरक्षा में : मतगणना केंद्रों की सुरक्षा पूरी तरह से दुरुस्त है। पुलिस और पैरामिल्ट्री की तीन लेयर में तीनों विधानसभाओं की ईवीएम रखी हुई हैं। कालेज का मुख्य द्वार पूरी तरह से बंद है तथा संबंधित अधिकारियों के अलावा किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। कालेज में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं, जिनके द्वारा ईवीएम की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली सुचारू रखने के दिए आदेश : जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उच्च अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि मतगणना के दिन बिजली को सुचारु रूप से चलाया जाए। बिजली के कारण मतगणना प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट से दी जाएगी मतगणना की जानकारी
मतगणना की जानकारी प्रत्येक राउंड में गिनती पूरी होते ही वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार मतगणना शुरू करने से पूर्व ईवीएम स्ट्रांग रूम को आरओ, एआरओ, प्रत्याशियों, निर्वाचन एजेंट एवं आयोग प्रेक्षक की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। डाकमत पत्रों को भी सुरक्षित रखा गया है, जिन्हें 23 मई की सुबह सुरक्षाबलों एवं पार्टी प्रतिनिधियों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचाया जाएगा। अबकी बार घर बैठे मतगणना से जुड़े चुनावी रुझानों को आमजन देख सकता है जिसके लिए चुनाव आयोग द्वारा मोबाइल पर वोटर टर्न आउट ऐप की सुविधा दी गई है।
अंतर आने पर आयोग को दी जाएगी सूचना : वीवीपैट की पर्चियों का मिलान सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद किया जाएगा। यदि पर्चियों के मिलान में कोई अंतर आता है तो उसकी सूचना तुरंत आयोग को दी जाएगी। आयोग से अनुमति मिलने के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। साथ ही मतगणना केंद्र पर मतगणना संबंधी प्रत्येक कार्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के मतगणना पंडाल तथा मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे।
मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना 14 चरणों में की जाएगी। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र के अंदर ही नहीं करीब 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 लगा दी गई है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। मतगणना केंद्र के अंदर चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र के साथ ही जाया जा सकेगा। मतगणना निष्पक्षता से हो, इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।

- डा. मनीराम शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त
चुनाव पर्यवेक्षक ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. मनीराम शर्मा ने बुधवार को सामान्य पर्यवेक्षक चुनाव संजय कुमार के साथ स्थानीय डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्रों का दौरा किया और शांतिपूर्ण व सुचारू मतगणना के लिए किए गए सभी आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बनाए गए मीडिया सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना संबंधी सभी कार्य व फार्म भरने संबंधी कार्यवाही भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार ही की जाएं। मतगणना केंद्रों में बनाई गई सिटिंग व सुरक्षा व्यवस्था व प्रवेश संबंधी बैरीकेटिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतगणना कर्मचारी हर हालत में सुबह 6 बजे से पहले कॉलेज परिसर में एंट्री सुनिश्चित करें। कोई भी सामान या चाबी लेकर मतगणना केंद्र के अंदर न आए। इस अवसर पर एसडीएम जितेंद्र कुमार, नगराधीश आशिमा सांगवान, जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed