{"_id":"6579f2a76a065fd2930d24bb","slug":"nilgai-was-killed-and-the-young-man-who-came-to-save-it-was-also-fired-upon-palwal-news-c-24-1-snoi1004-3725-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नील गाय को मार डाला, बचाने आए युवक पर भी की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नील गाय को मार डाला, बचाने आए युवक पर भी की फायरिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। गांव विजयगढ़ में नील गाय को गोली मारकर मार डाला। आरोपियों ने नील गाय का गला भी काट दिया। मौके पर पहुंचे युवक ने विरोध किया तो उस पर फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी दी। युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आता देख आरोपी नील गाय को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हसनपुर थाना पुलिस ने बजरंग दल शाखा के सदस्य की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हसनपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ के अनुसार गांव विजयगढ़ निवासी बजरंग दल शाखा के सदस्य जसराम बजरंगी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने खेतों पर घूमने के लिए गया था। उसी दौरान उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज खेतों के पास से गुजर रहे रजवाहे की तरफ से आई थी। उसने देखा तो वहां नील गाय को गोली लगी हुई थी। पीड़ित जब उसके नजदीक पहुंचा तो वहां नंगला उटावड़ निवासी हन्नी व राजू नामक युवक छुरी से उसकी गर्दन काट रहे थे। उक्त दोनों आरोपियों के हाथों में बंदूक थी व उनके साथ 4-5 अन्य साथी भी थे। आरोप है कि जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर भी फायरिंग कर दी। आरोपियों ने उसके जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पीडि़त वापस लौट आया तथा हसनपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर हसनपुर थाना पुलिस व संगठन के सदस्य शेरा बजरंगी होडल, शेखा, गुलशन हिंदू, प्रदीप हिंदू, लेखी हिंदू, चिका हिंदू व अनिल हिंदू मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। हसनपुर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 285, 506 व 34, डब्लूएलपी एक्ट 1972 की धारा 51, 52 व 53 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-- -- -- -