निकिता के आरोपियों को फांसी देने की मांग
पलवल। सर्व जाट एकता समिति ने सोमवार को अलावलपुर चौक पर प्रदर्शन कर निकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं जबरन धर्म परिवर्तन पर रोक के लिए कानून बनाने की अपील की। प्रदर्शन समिति के प्रदेश महासचिव संजय डागर के नेतृत्व में किया गया।
डागर ने कहा कि दिनदहाड़े इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाना चाहिए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सरकार इस पर जल्द से जल्द संज्ञान ले, अन्यथा समिति पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। युद्धवीर जाखड़, ज्ञानी रावत, उदयवीर, नवीन, दीपक, महेश, रोबिन, कृष्ण दीपेंद्र, साहित व मोहित मौजूद रहे।