फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   new roads are made

अलीगढ़ तक का सफर होगा सुहाना, बनेगी फोरलेन सड़क

Wed, 21 Dec 2016 04:08 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 21 Dec 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
new roads are made
- फोटो : self
केंद्र सरकार ने अलीगढ़ जाने वालों के सफर को आरामदेह बनाने की योजना बनाई है। जिले को अलीगढ़ से जोड़ने वाले राजमार्ग को शीघ्र ही फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार के निर्देशों पर इंडियन अकादमी ऑफ हाईवे इंजीनियर्स डीपीआर तैयार करवा रहा है।
विज्ञापन


योजना के अनुसार, राजमार्ग की कनेक्टिविटी नूंह से अलीगढ़ तक रहेगी। योजना के तहत हरियाणा व यूपी के हिस्से वाले दोनों तरफ के राजमार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। इस पर करीब 552 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। सड़क के फोरलेन बनने से जाम से निजात मिलेगी और मार्ग पर चलने वालों का सफर आसान होगा। 
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, पहले उत्तरप्रदेश वाले पार्ट को फोरलेन किया जाएगा। इस मार्ग पर दोनों ओर लगे 12 हजार 500 वृक्षों को काटने की अनुमति उत्तरप्रदेश लोक निर्माण विभाग ने ले ली है। मार्ग पर खैर जट्टारी में बाईपास भी निकाला जाएगा, जिसके लिए दस किलोमीटर लंबी रोड बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग पर आठ छोटे पुल और 90 पुलिया बनाई जाएंगी। राजमार्ग के किनारे खडे़ 991 बिजली के पोल हटाए जाएंगे। यूपी सीमा में 235 सरकारी और गैर सरकारी हैंडपप भी शिफ्ट किए जाएंगे। यूपी सीमा में राजमार्ग का काम यमुना किनारे से शुरू किया जाएगा। 

सबसे व्यस्त मार्ग
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ रोड पलवल जिले का सबसे व्यस्त मार्ग है। दिल्ली में भारी वाहनों के नो इंट्री के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाब पहले से कई गुना बढ़ गया है। यातायात पुलिस के एक अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन इस मार्ग से 40 से 50 हजार वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग पलवल को नोएडा आगरा एक्सप्रेस हाईवे से भी जोड़ता है।


पेड़ काटने की अनुमति
मार्ग को फोरलेन करने के लिए दोनों ओर लगे 12 हजार 500 पेड़ों को काटने की अनुमति ले ली गई है। यूपी सीमा में राजमार्ग का काम यमुना किनारे से शुरू किया जाएगा। बाद में हरियाणा के हिस्से का काम शुरू होगा। 
-एएच सिद्दीकी, अधिशासी अभियंता, यूपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed