फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   national president will inauguration district office of 29th july

भाजपा के जिला कार्यालय का उदघाटन 29 को

Tue, 21 Jul 2020 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
national president will inauguration district office of 29th july
पलवल में भाजपा कार्यालय के उदघाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेते भाजपा नेता - फोटो : Palwal
29 को राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन
विज्ञापन

पलवल। हुडा सेक्टर-दो में जिला कार्यालय का उद्घाटन 29 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। वर्चुअल माध्यम से किए जाने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य अनिल जैन व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा के जिला महामंत्री और कार्यालय निर्माण समिति के संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि पार्टी का जिला कार्यालय हुडा सेक्टर-2 पलवल में बनाया गया है। इसमें जिलाध्यक्ष, प्रभारी कक्ष, मीडिया कक्ष आदि कार्यालय और सभागार का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कार्यालय के उद्घाटन समारोह की तैयारियों के संबंध में प्रदेश कार्यालय निर्माण समिति के सदस्य जी.एल. शर्मा, विशाल सेठ, जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर हरेंद्र तेवतिया, सुमित शर्मा, सुरेंद्र सिंगला, मनोज मंगला, ओमप्रकाश गर्ग, जय सिंह चौहान, सूरज पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed