फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   National Dengue Day celebrated in Palwal, Gambusia released in ponds

Palwal News: पलवल में मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवस, जोहड़ों में छोड़ी गंबूजियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
National Dengue Day celebrated in Palwal, Gambusia released in ponds

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग और सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नवीन गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को नागरिक अस्पताल समेत जिले भर में कई स्थानों पर राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मलेरिया विभाग की टीमों द्वारा जिले के स्कूलों में बच्चों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।

सिविल सर्जन ने बताया स्वास्थ्य विभाग मलेरिया व डेंगू को लेकर पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ अपने कार्य में लगा हुआ है। जिला पलवल में इस वर्ष अभी तक कोई भी डेंगू का केस नहीं मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नवीन गर्ग ने सभी आम जन से सप्ताह में प्रत्येक रविवार को समुदाय में ड्राई डे मनाने के लिए अपील की है। इस दौरान घरों में रखे कूलर व छतों पर रखी टंकियो को रगड़कर साफ़ करें व पीने के पानी को ढक कर रखें। डॉ. मंजीत गौतम ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले की सभी जोहड़ों में लार्वा को खाने वाली गम्बुजिया मछली छोड़ दी गयी हैं। सभी नगर पारिषद और सभी पंचायत अधिकारियों को हर 15 दिन में फोगिंग करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed