{"_id":"5799e7814f1c1bea2021dfab","slug":"napa-unions-performed-by-small-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा कर्मचारी संघ ने किया लघु सचिवालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा कर्मचारी संघ ने किया लघु सचिवालय पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Thu, 28 Jul 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्श्ान
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका कर्मचारी संघ पलवल के तत्वाधान में बुधवार तो सैकडों सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता श्रीपाल भाटी व हनुमान पाठक ने बताया कि पलवल नगर परिषद लंबे समय से सफाई कर्मचारी कार्यरत है लेकिन अभी तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है व उनका का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने मांग की है कि नगर परिषद में ठेका प्रथा बंद की जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में हटाए गए सफाई कर्मचारियों को नौकरी पर वापिस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन