{"_id":"6a820589cb796c91740b1a84","slug":"nangal-jat-residents-troubled-by-damaged-road-palwal-news-c-24-1-pal1008-127056-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: टूटी सड़क से नांगल जाट के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: टूटी सड़क से नांगल जाट के लोग परेशान
विज्ञापन
नांगल जाट का बदहाल रास्ता
पूर्व विधायक केहर सिंह व जिप की पूर्व चेयरमैन आरती का है पैतृक गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
बहीन। थाना बहीन क्षेत्र के नांगल जाट गांव ने जिले को बड़े नेता दिए हैं। इसके बावजूद गांव के लोग लंबे समय से टूटी सड़क से परेशान हैं। ऐसा तब है जब नांगल जाट पूर्व विधायक केहर सिंह, जिला परिषद की पूर्व चेयरमैन आरती रावत और भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे मनोज रावत का पैतृक गांव है। टूटी सड़क के कारण बारिश के दिनों में यहां जलभराव और कीचड़ की समस्या बन जाती है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढों के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने के साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। यह रास्ता अंधोप, खाइका और सिंगार होते हुए होडल-पुन्हाना मार्ग से जुड़ता है और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।
गांव के मुखिया टेकचंद ने बताया कि मुख्य रास्ते के निर्माण और सुधार का प्रस्ताव आगे भेजा हुआ है। यह मामला मौजूदा विधायक के संज्ञान में भी है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, रास्ते का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
ड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। बारिश के दिनों में पानी व कीचड़ भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। -चतर सिंह
यह रास्ता कई गांवों को जोड़ता है। सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। -दयाचंद
गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार वाहनों में खराबी आ जाती है। -भोले
लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा रहता है। -वेदप्रकाश