फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   NA

Palwal News: विधायक ने पुलों का किया शिलान्यास

Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
NA
पुल बनने के बाद गांव करमन और हताना की दूरी होगी कम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। विधायक जगदीश नायर ने शुक्रवार को क्षेत्र के चार गांवों में लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। नायर ने विकास कार्यों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सबसे पहले विधायक नायर ने गांव भुलवाना चमेलीवन के निकट उझीना ड्रेन पर लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले पुल का शिलान्यास किया। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद भुलवाना से गांव करमन और हताना सीमा की दूरी घट जाएगी।

नायर ने बताया कि क्षेत्र की जनता की मांग पर इस पुल की मांग को उन्होंने हथीन में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल के समक्ष उठाया था, जिसे मुख्यमंत्री ने जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर उक्त पुल का शिलान्यास किया गया है। गांव भुलवाना स्थित उझीना ड्रेन पर पुल का निर्माण शुरू होने पर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल,केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक जगदीश नायर का आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा गांव भिडूकी, बंचारी व माफी जलालपुर में भी लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले पुलों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एसडीओ लखन सिंह रावत व ग्राम सरपंच राजवीर सिंह,चंदन सिंह,प्रेमराज तंवर, मनोहरलाल, देशराज,खचेरा, सरपंच शशीबाला, सत्यदेव गौतम,बच्चू सिंह,भूपराम सौरोत,सरपंच सीताराम सहित काफी की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed