फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mumbai-Dadri Dedicated Freight Corridor: Investigation of the documents of the acquired lands of four villages starts

चार गांवों की अधिगृहीत जमीनों के दस्तावेज की जांच शुरू

Mon, 15 Mar 2021 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Mumbai-Dadri Dedicated Freight Corridor: Investigation of the documents of the acquired lands of four villages starts
Mumbai-Dadri Dedicated Freight Corridor: Investigation of the documents of the acquired lands of four villages starts
पलवल। मुंबई-दादरी फ्रेट रेलवे कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत जमीन धांधली के मामले में सोमवार को भी लघु सचिवालय में जांच जारी रही। जांच कमेटी में शामिल अधिकारियों ने अब उन गांवों के दस्तावेज की जांच शुरू कर दी है, जिन गांवों का अभी अवार्ड घोषित नहीं हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जांच के चलते चार गांवों का अवार्ड भी रोक दिया गया है। असावटी, जटौला, मैदापुर और पृथला में मिली धांधली के बाद अब अधिकारियों ने पृथला से सटे गांव छपरौला, कलवाका, टहरकी और दहलाका में अधिगृहीत जमीन के दस्तावेज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के दादरी से नवी मुंबई तक रेलवे फ्रेट रेलवे कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर में जिला के करीब 10 गांवों की जमीन अधिगृहीत की गई है। एसडीएम पलवल ने गांव असावटी, जटौला, मैदापुर और पृथला की अधिगृहीत जमीन का अवार्ड घोषित कर दिया है। इसके बाद करीब 500 लोगों ने पांच लाख रुपये या सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया। रेलवे अधिकारियों ने इतने ज्यादा लाभार्थी होने पर मामले की जांच शुरू हुई। मामले में एसडीएम कार्यालय के लैंड एक्विजिशन कलेक्टर (एलएसी) ब्रांच को 10 मार्च को सील कर दिया गया। 11 मार्च को एडीसी व सीईओ जिला परिषद के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर जांच शुरू की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि आवेदन करने वाले 500 लाभार्थियों में ज्यादातर ऐसे हैं, जिनकी अधिगृहीत हुई जमीन एक गज से भी कम है। मामले में अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अवार्ड घोषित गांवों के साथ उन गांवों की जांच शुरू कर दी है, जिनका अवार्ड घोषित नहीं किया गया है। इन गांवों में छपरौला, कलवाका, टहरकी व दहलाका शामिल हैं। कर्मचारियों को इन गांवों की रजिस्ट्री खंगालने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed