{"_id":"6041183c8ebc3e769e7147a7","slug":"motor-driving-college-to-be-built-in-bhein-with-a-budget-of-rs-18-crores-palwal-news-noi569261864","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 करोड़ रुपये के बजट से बहीन में बनेगा मोटर ड्राइविंग कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 करोड़ रुपये के बजट से बहीन में बनेगा मोटर ड्राइविंग कॉलेज
विज्ञापन
हथीन। उपमंडल के गांव बहीन में 18 करोड़ 24 लाख रुपये के बजट से राज्य परिवहन विभाग मोटर ड्राइविंग कॉलेज का निर्माण करेगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। बृहस्पतिवार को 13 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री भी परिवहन विभाग के नाम करा दी गई। इसके बनने के बाद पलवल, फरीदाबाद और नूंह जिले के युवाओं को फायदा मिलेगा।
बीडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह के साथ उपतहसील बहीन में रजिस्ट्री कराई गई है। कॉलेज निर्माण के लिए 18 करोड़ 24 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज का निर्माण शुरू होगा। इसकी मांग दो दशकों से होती रही है। पलवल ,फरीदाबाद एवं नूंह के युवाओं को हेवी ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए बहादुरगढ़ जाना पड़ता है। उसके बाद ही लाइसेंस बनता था। इसके अतिरिक्त अन्य कई औपचारिकताओं के लिए भी बहादुरगढ़ व कैथल तक चक्कर लगाने पड़ते हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हथीन का दौरा करते समय वर्ष 2020 में कॉलेज निर्माण की घोषणा की थी। भूमि की तलाश की जा रही थी जोकि अब रजिस्ट्री होते ही समाप्त हो गई।
विज्ञापन
सीएम विंडो एमिनेंट सूरज पांडे ने बताया कि ड्राइविंग कॉलेज के निर्माण से जो युवा ड्राइविंग में भविष्य बनाना चाहते हैं, उन्हें विशेष अवसर मिलेंगे। रोजगार के अधिक मौके मिलेंगे।