फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   motercycle death bu collision

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से सेल्समैन की मौत

Tue, 22 Sep 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
motercycle death bu collision
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से सेल्समैन की मौत
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्रकाश ढाबा के समीप एक मोटरसाइकिल की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन विष्णु की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक पुलिस चालक की पहचान नहीं कर पाई है।

पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद जिले के गांव प्याला निवासी टेकचंद ने शिकायत में कहा कि वह पृथला स्थित बीपी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर काम करता है। इसी पेट्रोल पंप पर उसका ममेरा भाई कैलाश नगर निवासी विष्णु भी सेल्समैन था। बीती रविवार रात को दोनों ड्यूटी समाप्त कर अलग-अलग बाइक से पलवल आ रहे थे। पीड़ित के आगे विष्णु की बाइक चल रही थी। तभी प्रकाश ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने विष्णु की बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, आरोपी चालक फरार हो गया। विष्णु को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed