फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   MLA puts pressure on Irrigation Department

Palwal News: बहीन में पंप हाउस की मांग को लेकर विधायक ने सिंचाई विभाग पर डाला जोर

Tue, 05 Aug 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 05 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
MLA puts pressure on Irrigation Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। विधानसभा क्षेत्र के हर खेत तक सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से भेंट कर कार्ययोजना बनाने पर बल दिया। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों को विधायक ने क्षेत्र के किसानों के हित में एक कार्ययोजना दी है। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहित वशिष्ठ से रिपोर्ट मांगी है।
विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव अग्रवाल को बताया कि यदि बहीन में आगरा नहर की हथीन डिस्ट्रीब्यूटरी पर पंप हाउस का निर्माण कर कोट ड्रेन तक पानी पहुंचाया जाए तो हजारों किसानों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने अविलंब पंप हाउस निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव अग्रवाल से कहा कि नए कोट ड्रेन की लाइनिंग एवं पिचिंग की जाए। गांव की सड़क पर पुल का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा नई कोट ड्रेन का राजस्व रिकॉर्ड सिंचाई विभाग के नाम रजिस्टर्ड किया जाए। गुरुग्राम नहर आउट फॉल चैनल की गाद निकाली जाए और आंतरिक सफाई की जाए। आलूका ड्रेन की आंतरिक सफाई कराई जाए और किसानों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की विभिन्न नहरी जल वितरण शाखाओं हथीन माइनर, कोट माइनर, रनियाला खुर्द माइनर, उटावड़ डिस्ट्रीब्यूटरी की लेवलिंग एवं लाइनिंग की जाए। टीकरी ब्राह्मण माइनर, मंडकौला माइनर, पोंडरी माइनर, मीरका माइनर एवं मलाई माइनर की व्यवस्था में सुधार किया जाए। उटावड़ डिस्ट्रीब्यूटरी से मालुका तक उटावड़, हथीन लखनाका ब्रिक पिचिंग की मरम्मत की जाए और किनारों पर भी मरम्मत हो। अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने विधायक को भरोसा दिलाया कि वे अधीनस्थ स्टाफ से रिपोर्ट लेकर उचित कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed