फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   MLA meets CM to start construction work of Aluka and Ransika drain

Palwal News: आलूका व रनसीका ड्रेन निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए सीएम से मिले विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
MLA meets CM to start construction work of Aluka and Ransika drain
हथीन। उपमंडल हथीन की दो लाख से अधिक की आबादी को बाढ़ और सेम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर आलूका ड्रेन और रनसीका ड्रेन निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शुरू कराने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि आलूका ड्रेन गांव आलूका से शुरू होकर छांयसा, मठेपुर होते हुए हुचपुरी तक जाती है। यदि इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाए तो एक दर्जन गांवों की दो लाख से अधिक की आबादी को बाढ़ और जलभराव से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही विधायक ने मनकाकी से रनसीका तक की ड्रेन की खोदाई में आ रही रुकावटों को भी उठाया है। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि किसानों की निजी है, जिसे अधिग्रहण कर ड्रेन निर्माण पूरा किया जा सकता है। यह कार्य पूरा होने पर आसपास के दस गांवों को जलभराव से राहत मिल सकेगी। हथीन में उटावड़ पॉवर हाउस निर्माण कार्य में भी तेजी लाने और उपमंडल क्षेत्र की अन्य लंबित विकास योजनाओं को भी शीघ्र पूरा कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने विधायक को विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed