{"_id":"57c2c2684f1c1b8364d4f585","slug":"missed-the-last-wrestling-match-maddy-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडी मेले में आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडी मेले में आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Sun, 28 Aug 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर राजपूत रोड स्थित लगने वाले ऐतिहासिक मैडी मेले के मौके पर हुए कुश्ती दंगल में आखिरी प्रथम स्थान की कुश्ती गहलब के विक्रम व फतेहपुर के बिजेंद्र के बीच बराबरी पर छूटी। दोनों ही पहलवान अतिरिक्त समय मिलने के बावजूद एक-दूसरे को चित्त नहीं कर पाए।
विज्ञापन
दंगल में कुश्ती के दौरान बीजेपी नेता कर्नल राजेंद्र सिंह रावत ने पहलवानों के हाथ मिलवाए। दूसरी व तीसरी कुश्ती हथीन के पहलवानों शमशाद व दिनेश बघेल ने जीती। दंगल का आयोजन शहर के सामाजिक संगठन श्रीराम युवा संगठन द्वारा किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर बीजेपी नेता मोतीराम शर्मा, श्रीराम युवा संगठन के प्रधान अनिल कौशिक, भारतभूषण, संजय राणा, दिनेश जांगिड, विनीत राजपूत, योगन बघेल व राहुल शर्मा आदि ने नए पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल में फरीदाबाद से आए राष्ट्रीय पहलवान लेखराज सहरावत का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन