फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Minister Anoop Dhanak will not hoist flag in Republic Day celebrations

गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री अनूप धानक नहीं फहराएंगे झंडा

Mon, 25 Jan 2021 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Minister Anoop Dhanak will not hoist flag in Republic Day celebrations
पलवल। किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस पर मंत्रियों व नेताओं को झंडा न फहराने देने की दी गई धमकी के बाद पलवल में जिला स्तर पर मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में अब राज्यमंत्री अनूप धानक ध्वजारोहण नहीं करेंगे। उनका सरकारी कार्यक्रम सोमवार को रद कर दिया गया है। अब जिला स्तरीय समारोह में फरीदाबाद मंडल के आयुक्त ध्वजारोहण करेंगे। हालांकि पुलिस द्वारा किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम के अंदर व बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए सोमवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

समारोह स्थल पर जहां भव्य मंच तैयार किया गया है, वहीं खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर भी मैदान को समतल किया गया है। चारों तरफ रंगबिरंगे झंडे लगाए गए हैं और परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग से गोल डी तैयार किया गया है। समारोह की तैयारियों का सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त सत्येंद्र के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने जायजा लिया। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों के अलावा समारोह स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

होटलों, धर्मशालाओं और ढाबों की जांच
गणतंत्र दिवस पर किसी भी बड़ी आपराधिक वारदात न हो, इसके लिए जिले में स्थित होटलों, ढाबों व धर्मशालाओं की पुलिस द्वारा जांच की गई। साथ ही बस अड्डा व काफी समय से ट्रेनों कें बंद होने के कारण खाली पड़े रेलवे स्टेशनों पर भी जाकर पुलिस ने गहनता से जांच की, ताकि किसी तरह की वारदात या घटना न हो। पुलिस विभाग इसे लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहेंगे शराब के ठेके
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी की रात 11 बजे के बाद 27 जनवरी की सुबह तक शराब के ठेके बंद रहेंगे। इसके लिए जहां जिला उपायुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं, वहीं जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस बारे में जांच करें तथा यदि कोई ठेका खुला मिलता है या कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब सप्लाई करते मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वर्जन-
पलवल में जिला स्तर पर मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ही नहीं बल्कि उपमंडल स्तर पर भी मनाए जाने वाले समारोह के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे। - दीपक गहलावत, जिला पुलिस अधीक्षक पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed