फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   minister angry on thekedar

Palwal News: शराब ठेकों की शिकायत पर भड़के मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार

Tue, 27 Jun 2023 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 27 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
minister angry on thekedar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जिले के चार गांव थंथरी, रसूलपुर, अमरौली व असावटा में लोगों की शिकायतें सुनी। पहले कार्यक्रम गांव थंथरी में चार शराब ठेकों की शिकायत पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं तो वह कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इसके अलावा अधूरे पड़े सरकारी स्कूल के भवन को लेकर शिक्षा अधिकारी को जमकर लताड़ा। गांव रसूलुपर में ठेकेदार की पेमेंट न करने पर पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य गांवों में भी लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री के साथ विधायक दीपक मंगला, भाजपा नेता हरेंद्रपाल राणा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम शशि वसुंधरा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मंत्री मूलचंद शर्मा के समक्ष सडक़, बिजली, स्कूल में कमरे बनवाने, पशु अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद्र खुलवाने, गांव से शराब के ठेके को हटाने बारे संबंधी मांगे रखी। मंत्री ने मौके पर ही निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने गांवों से सुबह-शाम एक रोडवेज बस चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गांव के सरकारी स्कूल में जिन कमरों के निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हैए उस मांग को पूरा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी व एसडीओ को दो दिन में काम शुरू करवाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल का यह कार्य आगामी एक महीने में पूरा हो जाना चाहिए। मंत्री ने ग्राम वासियों के द्वारा रखी गई गांव में शराब के चार ठेकों संबंधी शिकायत पर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह इस बारे में इंक्वायरी करें और संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गति प्रदान करना सरकार का दायित्व है। घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्यों को और अधिक तेजी से करवाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में आगामी डेढ़ वर्ष में जनमानस की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए समस्त विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन में थंथरी स्कूल भवन का कार्य शुरू नहीं हुआ तो नपेंगे अधिकारी
मंगलवार को सबसे पहले कार्यक्रम थंथरी में ही परिवहन मंत्री एक्शन मोड में नजर आए। ग्रामीणों द्वारा एक ठेकेदार द्वारा चार शराब ठेके चलाने की शिकायत की गई, जिस पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ठेकों के बारे जानकारी मांगी। अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार के पास एक ठेके का लाइसेंस हैं। मंत्री ने डीएसपी विजयपाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महीनों से अधूरे पड़े कमरों की शिकायत की गई। इस पर मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी से दो दिन में काम शुरू करने और एक माह में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने थंथरी तक रोडवेज बस चलाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसलूपर के पूर्व सरपंच पर कार्रवाई के निर्देश
दूसरे कार्यक्रम में पहुंचते ही मंत्री मूलचंद शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों ने कई समस्याएं रखी। एक ठेकेदार ने गांव के पूर्व सरपंच पर 14 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए। ठेकेदार ने कहा कि उसने गांव में काम किया था, जिसकी सरपंच ने फर्जी तरीके से पेमेंट निकाल ली, जिससे वह बर्बाद होने की स्थिति में है। मंत्री ने डीडीपीओ से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि सरपंच ने रिकॉर्ड जला दिया, जिसका मुकदमा दर्ज है। मंत्री ने डीएसपी साकिर हुसैन से मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अमरौली स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति के निर्देश
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव अमरौली में लोगों की समस्याएं सुनते हुए गांव के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के रोजाना बैठने के निर्देश दिए। स्कूल अपग्रेडेशन की मांग पर मंत्री ने बच्चों की संख्या पर्याप्त करने के लिए कहा। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग रखी गई, जिसके लिए सीएमओ से बातचीत के लिए कहा। एसडीएम से स्वास्थ्य केंद्र के समय-समय पर निरीक्षण के निर्देश दिए। इस दौरान पलवल से अमरौली होते हुए हसनपुर तक बस चलाने के आदेश भी मंत्री ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed