{"_id":"58d3af734f1c1b870a1a2b89","slug":"mining-miners-clash-with-team-of-mining-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन विभाग की टीम से भिड़े अवैध खनन करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विभाग की टीम से भिड़े अवैध खनन करने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर थाना क्षेत्र के कुशक गांव के निकट खनन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से अवैध खनन करने वाले भिड़ गए। आरोपी खनन विभाग द्वारा पकड़े गए अवैध खनन कर रेत ले जारहे दो ट्रैक्टरों और उनके चालकों को लोग छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
यही नहीं ट्रैक्टर चालकों के समर्थन में आए लोगों ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। खनन विभाग के कर्मियों के साथ गाली गलौच करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हसनपुर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि हसनपुर के गांव कुशक के निकट यमुना रेती की चोरी की शिकायतें माईनिंग विभाग को मिल रही थीं। फरीदाबाद से विभाग के इंस्पेक्टर गुलशन कुमार स्टाफ को साथ लेकर गांव कुशक पहुंचे थे। उन्होंने वहां रेती से भरे दो ट्रैक्टरों को रोक लिया और दोनों ट्रैक्टरों के पहिये की हवा निकाल दी। उसके बाद जब वह चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने लगे तो चालकों ने अपने नाम नहीं बताए।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रैक्टर के चालकों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया। ट्रैक्टर चालक द्वारा बुलाये गए लोगों ने विभाग के इंस्पेक्टर व कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि यमुना रेती चोरी के मामले को लेकर पहले भी रेती चोर विभागीय अधिकारियों व पुलिस हमला कर चुके हैं।