फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Minar Gate market is struggling with chaos, shopkeepers and customers are in distress

Palwal News: अव्यवस्थाओं से जूझ रहा मीनार गेट बाजार, दुकानदार और ग्राहक बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minar Gate market is struggling with chaos, shopkeepers and customers are in distress
-जाम, गंदगी, शौचालय और पानी की कमी से परेशान शहर का सबसे व्यस्त बाजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। ऐतिहासिक मीनार गेट बाजार इन दिनों बदइंतजामी और अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। यहां आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को ही कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पार्किंग से लेकर सफाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी है। संकरी गलियों में दोनों तरफ खड़े वाहनों के कारण जाम लगना आम बात है। ग्राहक वाहन खड़ा करने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। दुकानदारों ने बताया कि कई बार सामान लाने या ले जाने में भी दिक्कत होती है।

सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई
बाजार की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। दुकानदारों का कहना है कि नालियों की सफाई कई महीनों बाद होती है, जिससे नालियां जाम होकर सड़क पर बहने लगती हैं। गंदगी और बदबू से ग्राहक परेशान हो जाते हैं। वहीं, नगर परिषद द्वारा समय पर कचरा न उठाए जाने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाते हैं।
विज्ञापन




शौचालय और पानी की सुविधा नहीं
बाजार में न तो शौचालय की सुविधा है और न ही सार्वजनिक पेयजल की कोई व्यवस्था। इससे खासकर महिलाओं और बच्चों को दिक्कत होती है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता न होना बड़ी समस्या है, क्योंकि पूरे बाजार में एक भी वाटर कूलर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों और ग्राहकों ने प्रशासन से मांग की है कि मीनार गेट बाजार में जल्द से जल्द पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। नियमित सफाई के साथ अतिक्रमण हटाया जाए और सार्वजनिक शौचालय व पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मार्केट में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी होती है। नगर परिषद को मार्केट में शौचालय बनवाना चाहिए। – संजय कुमार, दुकानदार



नालियों की सफाई नहीं होती है, जिसके कारण नालियां जाम हो जाती हैं। नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है।– मेघराज वर्मा, दुकानदार

कई दुकानदार ने मार्केट में अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण होने के कारण ग्राहकों को आने-जाने में मुश्किल होती है।– नरेंद्र शर्मा, दुकानदार

मार्केट में वाटर कूलर नहीं है, जिसके कारण ग्राहकों को गर्मी में पानी पीने के लिए तरसना पड़ता है। परिषद को वाटर कूलर की व्यवस्था करवानी चाहिए।– हरिओम, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed