{"_id":"68efddf605ffc4332f0f785e","slug":"member-of-bawariya-gang-involved-in-robbery-and-theft-arrested-palwal-news-c-24-1-gr11004-118565-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: लूट-चोरी करने वाले बावरिया गिरोह के सदस्य को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: लूट-चोरी करने वाले बावरिया गिरोह के सदस्य को दबोचा
Wed, 15 Oct 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान और एमपी में की थीं वारदात
चोरी के आभूषण बेचने आगरा जा रहा था आरोपी, लाखों के सोने-चांदी के गहने और कार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्राइम ब्रांच होडल टीम ने अंतरराज्यीय बावरिया गिरोह के एक सक्रिय सदस्य कपिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पलवल और फरीदाबाद में लूट व चोरी की कई वारदात में शामिल होने के आरोप हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगविंदर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि बावरिया गिरोह का सदस्य चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को कार में लेकर बिक्री के लिए आगरा जा रहा है। सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई और नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की गई।
इस दौरान पलवल की ओर से मथुरा की दिशा में जाती हुई एक कार दिखाई दी। टीम ने कार को रोकने का इशारा किया तो आरोपी कार मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव गहलब (हाल निवासी बामनीखेड़ा) के कपिल के रूप में हुई।
विज्ञापन
कार की तलाशी लेने पर टीम ने सोने और चांदी के लाखों रुपये के आभूषण बरामद किए। इनमें सोने के तीन मंगलसूत्र, पांच कांटे, दो बालियां, दो बच्चों के चांदी के ब्रेसलेट, दो जोड़ी पायल, बच्चों की चेन, कड़े, छोटा कड़ा, एक जोड़ी चांद-सूरज, एक जोड़ी बिछुए, हाथ की घड़ी, तीन अंगूठियां, चार जोड़ी चुटकियां और चांदी के छल्ले शामिल हैं। अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।