फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   medical department prepared for dengu

निजी लैबोरेट्री में 600 में होगी डेंगू की जांच

Wed, 13 Jul 2016 04:30 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 13 Jul 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
medical department prepared for dengu
- फोटो :

स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया व डेंगू से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। जिले में मच्छरों से बचाव का काम तेजी से शुरू हो गया है। फॉगिंग करने के लिए सात टीमों का गठन किया गया है। वहीं अभी तक सिविल अस्पताल में की गई जांच में 97 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की जांच के लिए निजी लैबोरेट्री में 600 रुपए फीस तय कर दी है, अगर किसी ने इससे ज्यादा वसूले तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


मलेरिया व डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रति वर्ष अलग से तैयारी करता है। इसी के तहत इस वर्ष भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं डेंगू की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सिविल अस्पताल में जांच की किट उपलब्ध है, इसलिए डेंगू की जांच सिविल अस्पताल में ही कराएं। 
विज्ञापन



जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार मच्छरों की रोकथाम के लिए सात फॉगिंग टीमों का गठन किया गया है। इनमें से तीन होडल व तीन हथीन में लगाई गई हैं और एक को पलवल में तैनात किया गया है। प्रत्येक टीम में एक सुपरवाइजर व पांच स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सदस्य लोगों को घर-घर जाकर मच्छरों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। उनके अनुसार जांच के दौरान मलेरिया पॉजिटिव 97 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से चार गर्भवती महिलाएं हैं। गर्भवती महिलाओं के अलावा सभी मरीजों को आरडीसी (मलेरिया रोधक दवा) दे दी गई है। डेंगू पर नियंत्रण के लिए अस्पताल में पहली मंजिल पर स्पेशल वार्ड बनाया गया है। 
 
अस्पताल में मलेरिया व डेंगू के मरीजों के लिए दवाइयों का पर्याप्त भंडारण है। डेंगू की जांच के लिए पूना से मंगाई गई अत्याधुनिक किट भी अस्पताल में मौजूद हैं। निजी लेबोरट्री के लिए डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये की फीस तय की गई है।


प्लेटलेट्स की जांच के लिए 20 रुपये निर्धारित किए गए हैं। यदि कोई लैब संचालक अधिक पैसे लेता है तो इसकी शिकायत उनके कार्यालय में की जा सकती है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता, सिविल सर्जन, पलवल।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed