{"_id":"62600daeee7258528127adfd","slug":"mathura-jwellery-trader-roobed-by-unknown-men-palwal-news-noi6439408115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण विक्रेता का अपहरण कर 15 किलो चांदी और 35 हजार की नगदी लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण विक्रेता का अपहरण कर 15 किलो चांदी और 35 हजार की नगदी लूटकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार सवार बदमाशों ने मथुरा निवासी जूलरी विक्रेता निखिल अग्रवाल का अपहरण कर 15 किलोग्राम चांदी के आभूषण और 35 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद उन्हें कोटवन पुलिस चौकी के निकट गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निखिल अग्रवाल ने डीएसपी को बताया कि वह जूलरी आपूर्ति का काम करता है। बीती देर सांय वह बाजार में जूलरी देकर मथुरा लौट रहा था। जब वह रेलवे रोड के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़ा था, तभी कार सवार चार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और कोसीकलां की तरफ ले गए। रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और हथियार के बल पर उससे 15 किलोग्राम जूलरी के आभूषण और 35 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद कोटवन पुलिस चौकी के निकट गाड़ी से फेंककर फरार हो गए।
बाजार के आभूषण विक्रेताओं ने डीएसपी सज्जन सिंह को बताया कि आए दिन हो रही लूटपाट की वारदात से रोष है। डीएसपी सज्जन सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि लूट के मामले में लिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।