फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A new building will be constructed for the PWD office at a cost of eight crore.

Palwal News: पीडब्ल्यूडी कार्यालय के लिए आठ करोड़ से बनेगी नई इमारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A new building will be constructed for the PWD office at a cost of eight crore.
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

एक माह बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

रिजवान खान
नूंह। लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) के प्रमंडल कार्यालय की जर्जर इमारत में काम करने को मजबूर अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के लिए करीब आठ करोड़ रुपये से दो मंजिला इमारत बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, भवन का निर्माण कार्य करीब एक महीने बाद शुरू होने की संभावना है। नई इमारत बनने से अलग-अलग शाखाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

वर्तमान में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पुरानी व जर्जर बिल्डिंग में बैठकर अपना कामकाज निपटा रहे हैं। ऐसे में नई इमारत का निर्माण विभाग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में कार्यालयों के साथ-साथ रिकॉर्ड रखने, तकनीकी कार्यों और कर्मचारियों की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


प्रस्तावित दो मंजिला इमारत में सी ब्रांच, ड्राइंग ब्रांच, रिकॉर्ड रूम और अकाउंट ब्रांच के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित होंगे। इसके अलावा एक्सईएन कार्यालय और एक्सईएन स्टेनो कार्यालय भी बनाए जाएंगे। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कामकाज के लिए निर्धारित स्थान मिल सकेगा तथा विभागीय रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब से लेकर पेंट्री तक की होगी व्यवस्था
नई बिल्डिंग में विभागीय जरूरतों के अनुसार लैब, वाशरूम, पेंट्री और लॉबी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए रिटायर रूम बनाया जाएगा। इन सुविधाओं के शामिल होने से कार्यालय परिसर में कामकाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं एक ही भवन में उपलब्ध हो सकेंगी। फिलहाल विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नई इमारत के निर्माण का इंतजार है। करीब एक महीने बाद काम शुरू होने की जानकारी से कर्मचारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें जर्जर भवन से छुटकारा मिलेगा। हालांकि, नई बिल्डिंग के निर्माण की निर्धारित समयसीमा और इसे पूरा करने की तारीख की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

कोट
नए भवन को बनवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि अगले महीने में काम शुरू हो जाएगा। नई बिल्डिंग बनने से सभी अधिकारी व कर्मचारी को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी। - तपेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article