फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Survey report claims 15 houses were found to be illegal

Palwal News: पैमाइश रिपोर्ट में 15 मकान अवैध पाए जाने का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Survey report claims 15 houses were found to be illegal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। वार्ड नंबर 15 के चैनपुरी मोहल्ले में आम रास्ते और तालाब की जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले में पैमाइश की रिपोर्ट सामने आने के बाद शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। सरपंच नसीम की अगुवाई में मौके पर पैमाइश की गई। सामने आई रिपोर्ट में करीब 15 मकानों के अवैध जगह पर बने होने का दावा किया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 16.50 फीट चौड़े आम रास्ते पर कुछ लोगों ने पक्के मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इरफान और नफीस अहमद ने करीब एक वर्ष पहले इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जून में मुख्यमंत्री खिड़की के माध्यम से अधिकारियों को दोबारा लिखित शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन


बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि स्थिति का आकलन कर नियमानुसार कदम उठाए जा रहे हैं। जांच में अवैध निर्माण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed