{"_id":"64553bb85184125e54052e78","slug":"married-woman-was-poisoned-and-killed-if-she-was-not-given-another-car-in-dowry-palwal-news-c-1-1-497856-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दहेज में दूसरी कार नहीं दी तो विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दहेज में दूसरी कार नहीं दी तो विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला
विज्ञापन
05श्चड्डद्यश्च8- जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान मौजूद परिजन।
पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दहेज में दूसरी कार न मिलने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। दो बहनों की शादी में पिता ने एक कार दी थी। आरोपी दहेज में दूसरी कार की मांग कर रहे थे। कई बार रुपये दिए गए, परंतु आरोपी नहीं माने। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार, गांव लिखी निवासी नेम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि आठ वर्ष पहले उसने अपनी दो बेटियों रम्मो व सोनिया की शादी नंगला भीकू गांव निवासी नवीन व विनोद के साथ की थी। पीड़ित ने शादी में दोनों बेटियों को एक स्विफ्ट कार दी थी, लेकिन शादी के बाद से उसकी बेटी रम्मो का पति नवीन, ससुर जवाहर, ददिया सास रुपवती व देवर मनोज दूसरी कार की मांग करने लगे। उसकी बेटी रम्मो ने कहा कि उसका पिता अपाहिज है, वह दूसरी कार नहीं दे सकता, लेकिन उसके बावजूद भी उनकी दूसरी कार की मांग के बाद मृतका के पिता ने तीन बार उन्हें एक-एक लाख रुपये दिए। रुपये देने के बावजूद भी आरोपी अपने हरकतों से बाज नहीं आए। वे उसकी बेटी को आए दिन ताने देते और मारपीट करते। आरोप है कि चार मई को रम्मो को उसके पति नवीन, ससुर जवाहर, ददिया सास रूपवती व देवर मनोज ने मारपीट की है। आरोपियों ने कहा कि यदि कार नहीं लाएगी तो इस घर में नहीं रह सकती। मृतका ने जब कार लाने में असमर्थता जताई तो उक्त लोगों ने उसे जबरन कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। जहरीला पदार्थ पीने से उसकी बेटी रम्मो की मौत हो गई। उन्हें सूचना मिली तो वह रम्मो की ससुराल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मृतका के पिता नेम सिंह की शिकायत पर उसकी बेटी रम्मो के पति नवीन, ससुर जवाहर ददिया सास रूपवती व देवर मनोज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।