{"_id":"68f8d00eb15605f8c503adc7","slug":"married-woman-thrown-out-of-house-for-demanding-rs-35-lakhs-and-a-car-as-dowry-palwal-news-c-24-1-gr11004-118700-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दहेज में 35 लाख और कार की मांग पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दहेज में 35 लाख और कार की मांग पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया, तीन बार काउंसलिंग के बाद भी नहीं हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन बार की काउंसलिंग के बाद आखिरकार पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, जनौली निवासी निकिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। निकिता ने बताया कि 2021 में उसकी शादी झाड़सैंतली गांव के कृष्ण डागर से हुई थी। विवाह के बाद से ही उसका पति 35 लाख रुपये नकद और एक बड़ी कार लाने का दबाव डालने लगा। निकिता ने बताया कि मांग पूरी न होने पर पति आए दिन मारपीट करता था। एक बेटी के जन्म पर भी सारा खर्च उसके माता-पिता ने उठाया था।
विवाहिता ने आरोप लगाया कि जब भी पति उसके साथ हाथापाई करता, तो सास दयावती, जेठ पप्पू और जेठानी पूजा भी उसे साथ में प्रताड़ित करते। कई बार शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की थाने में तीन बार काउंसलिंग कराई लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। आरोप है कि इसके बाद उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। निकिता ने बताया कि उसका पति हाल ही में एक हत्या के मामले में जेल से बाहर आया है। पुलिस ने निकिता की शिकायत पर कृष्ण डागर, उसकी मां दयावती, जेठ पप्पू और जेठानी पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।